फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बिजली का करंट लगने से हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 18 Aug 2019 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना अकराबाद में बिजली का करंट लगने से एटा निवासी हेड कांस्टेबल अशोक कुमार की मौत हो गई। अशोक कुमार की मौत से थाने में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर एटा से मृतक सिपाही के परिजन अलीगढ़ पहुंच गए।
विज्ञापन


हादसा शनिवार देर रात हुआ। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पुत्र दर्शनपाल निवासी गांव नयावांस, थाना मिरहची एटा अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान कमरे में लगे टेबिल फैन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से अशोक कुमार भी आ गए। 

साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें