फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः जुआ के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, आठ गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

 पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इनके कब्जे से 21 हजार से अधिक नगदी बरामद की है
विज्ञापन
पुलिस ने जुआ खेलने के आरोपी जेल भेजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में जुआ के एक अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस की टीम पर सोमवार की देर शाम एक जुआरी ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इनके कब्जे से 21 हजार से अधिक नगदी बरामद की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैरिज होम में दाल-बाटी भोज के नाम पर हो रहा था यह काम, पुलिस ने मारा छापा, 14 लोग गिरफ्तार

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार की देरशाम थाना जलेसर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला छत्ता में मुसायद के घर बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। पुलिस घेराबंदी कर छापा मारने पहुंची तो जुआ खेल रहे आरोपियों में से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांडः बेटी को बचाने आए परिवार को मिली उसकी लाश, हत्या पर पिता ने बताई पूरी कहानी


इस दौरान किसी तरह बचते हुए पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी जुबैर खान निवासी मोहल्ला नोसियान भाग गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों के कब्जे से 21 हजार 130 रुपये नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें