फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईरानी गैंग की खतरनाक महिलाएं, इनकी मासूमियत पर मत जाना... कारनामे आपको हिला देंगे; पुलिस ने पांच दबोचे

Fri, 07 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा पुलिस ने ईरानी गैंग की तीन महिलाओं सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का नाम सुनने में अजीब है, लेकिन इरादे बेहद खतरनाक है। ये गैंग किसी को भी ठगने में माहिर है। 
 
विज्ञापन
ईरानी गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने लोगों को विभिन्न तरीके से फंसा कर टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग का पर्दाफाश किया है। तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो कर्नाटक के जिला धारवाड़ की ईरानी कॉलोनी से संबंधित हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों में लोगों को बातों में उलझाकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। इनसे नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

 

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों का एक गिरोह है। जो सीधे-साधे लोगों को जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। आरिफ नकवी इस गिरोह का सरगना है। इसके सहित पकड़े गए चार आरोपी कजमफर नकवी, हजरा नकवी, मासूमा और सैय्यदा हैं। जबकि मोसिन नकवी, आरिफ नकवी व इमरान निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कॉलोनी जिला धारवाड़ कर्नाटक फरार हैं। ये सभी वर्तमान में शहीद नगर थाना सदर बाजार आगरा में रहते हैं।

 

वहीं एक आरोपी जावेद सुनार शहीद नगर थाना सदर बाजार आगरा का ही रहने वाला है। जो कि इनके द्वारा लाए गए सोने चांदी व अन्य प्रकार के गहनों को खरीदता था। इसे भी पकड़ा गया है। एसएसपी ने बताया कि जिले में पिछले दिनों हुई थाना कोतवाली नगर के गांधी मार्केट में जनसेवा केंद्र की घटना, ऑटो में सवारी से जेवरात चोरी करने की घटना, बिस्कुट का घोल फेंककर साइकिल से थैला चोरी करने की घटना, बैंक से महिलाओं द्वारा 50 हजार रुपये चोरी करने की घटना व जीटी रोड पर बुजुर्ग महिला से सोने की चूडियां व अंगूठी की ठगी करने की घटना को करने की बात इनके द्वारा स्वीकार की गई है।
 
विज्ञापन

इन सभी को बृहस्पतिवार की सुबह शहर में आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा गया। इनके पास से 1.36 लाख रुपये, दो अंगूठी, दो कुंडल, एक पैंडल (कीमत लगभग दो लाख रुपये), दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे व कई नकली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह लोग ऐसी घटनाएं करके घर चलाते थे और शौक-मौज करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें