उत्तर प्रदेश के एटा में 30 मई 2014 को दो लोगों को पुलिस मुठभेड़ में पकड़कर बंद कर दिया गया। उच्चाधिकारियों को गुडवर्क दिखाकर शाबासी भी पा ली। लेकिन अदालत में कोतवाली नगर पुलिस अपने आरोप को साबित नहीं करा सकी। ऐसे में नौ साल बाद आरोपी युवाओं को अदालत ने बरी कर दिया।
यहां का है मामला
कोतवाली नगर में पुलिस ने निधौली कलां के गांव रामनगर निवासी विश्व विजय सिंह यादव व अनिल कुमार को पुलिस मुठभेड़ दिखा तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गिरफ्तारी स्थल शहर में आगरा रोड पर उपाध्याय मेडिकल स्टोर के पास दिखाया गया। 30 मई 2014 को दर्ज हुई एफआईआर के बाद 5 अगस्त 2014 को अदालत में आरोपपत्र भेजा गया।