फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में कपड़े की कतरन के नीचे छिपी थी लाखों की शराब, पुलिस ने दो तस्कर पकड़े

Fri, 05 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से जिले में आई साठ लाख की गैर प्रांतीय शराब स्वाट टीम और मिरहची पुलिस ने बरामद की है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक से 972 पेटी शराब की बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मिरहची क्षेत्र से एक ट्रक गैर प्रांतीय शराब लेकर जाने की स्वाट टीम और मिरहची पुलिस को सूचना मिली थी।

पुलिस टीम ने कासगंज बार्डर समीप से ट्रक को पकड़ लिया। जिसमें कपड़े के कतरन के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई थी। इसे देख पुलिस ने ट्रक सवार रमेश पुत्र नरेंद्र सिंह जोगी निवासी न्यू रामपुरा कालोनी पानीपत हरियाणा और राजवीर पुत्र बुरू सिंह ठाकुर निवासी ऐराईनपुरा घरौदा करनाल हरियाणा को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक के अंदर अंग्रेजी शराब की 972 पेटी बरामद की है। एएसपी ने बताया कि बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक के अंदर रखी फर्जी बिल्टियां भी बरामद की है।

हरियाणा से ट्रक में शराब लोड कराने वाले आरोपी रवि निवासी गौहना रोड पानीपत हरियाणा की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों शराब तस्कर जेल भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें