फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब की खेप पकड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 11 Dec 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
ट्रक में लदी अवैध शराब, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की शराब की 600 पेटी सहित पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ट्रक से शराब की खेप को हरियाणा से मैनपुरी ले जा रहा था। पुलिस ने शराब ले जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। शराब की बाजार कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सोमवार की देर रात पिलुआ पुलिस को भदवास बार्डर से गैर प्रांतीय शराब लेकर ट्रक जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पिलुआ और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद ट्रक में पुलिस ने तलाशी करते हुए अरुणाचल में बिकने वाली शराब की छह सौ पेटी बरामद की। साथ ही ट्रक को लेकर जा रहे विश्वजीत पुत्र बीजनसिंह निवासी पकरीगुड़ी थाना कूवर जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरियाणा से शराब मैनपुरी के छोटू के गोदाम में लेकर जा रहा था। बरामद हुई शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। वहीं एसएसपी ने पिलुआ पुलिस और स्वाट टीम को शराब पकड़ने पर बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें