फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिलाओं-युवतियों के फोटो खींच AI से करता था मॉर्फिंग, फोन और ड्राइव में गंदे वीडियो-फोटो; गूगल ने पकड़वाया

Wed, 08 Jul 2026 01:49 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

यूपी के एटा में गूगल की सूचना से बच्ची का यौन शोषण करने वाला कारोबारी पकड़ा गया है। अश्लील फोटो और वीडियो के साथ पकड़ा गया घुंघरू कारोबारी गंदी सामग्री देखने का बेहद आदी है। राह चलती या कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के फोटो खींचकर उनकी एआई से मॉर्फिंग करता था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ महीने पहले गंदे वीडियो दिखाकर पांच वर्षीय बच्ची का यौन शोषण करने वाले जलेसर के एक घुंघरू कारोबारी को पुलिस ने गूगल की शिकायत पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुदित गुप्ता ने बच्ची के शोषण के कई वीडियो गूगल ड्राइव में सेव (सुरक्षित) कर रखे थे। आरोपी के दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किए हैं, जिनमें 1000 से अधिक आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आरोपी विभिन्न संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) और 11 अलग-अलग ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के गूगल ड्राइव में सेव किए गए बच्ची के वीडियो का संज्ञान लेकर गूगल ने अमेरिकी संस्था एनसीएमईसी (राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र) को रिपोर्ट भेजी थी। वहां से यह जानकारी भारत के गृह मंत्रालय को साझा की गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद एनसीआरपी (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल) के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित नौ साइबर टिपलाइन एटा पुलिस को प्राप्त हुईं। थाना साइबर क्राइम प्रभारी शंभूनाथ के नेतृत्व में तकनीकी जांच की गई। इसमें आरोपी की लोकेशन जलेसर क्षेत्र में मिली। जांच के दौरान शुरू में 21 फोटो और वीडियो मिले, जिन्हें बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित पाया गया।

आईएमईआई नंबर, लॉग-इन, ई-मेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान जलेसर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी 42 वर्षीय मुदित गुप्ता के रूप में की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन और घटना के समय पहनी गईं दो टी-शर्ट भी बरामद हुई हैं।

अविवाहित है आरोपी मुदित
सीओ साइबर क्राइम नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपी मुदित गुप्ता घुंघरू-घंटी का बड़ा कारोबारी है। उसके यहां से देश के साथ-साथ विदेश में भी पीतल के उत्पादों का निर्यात होता है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है और अविवाहित है। पूछताछ में बताया कि वह इस प्रकार का कृत्य करने का आदी हो चुका है। वह फोटो-वीडियो देखकर खुद की शारीरिक जरूरतें पूरी करता है। उसका उद्देश्य वीडियो या फोटो के माध्यम से पैसे कमाना नहीं है।

वीपीएन के जरिए डाउनलोड करता था आपत्तिजनक फोटो-वीडियो
एएसपी क्राइम ने बताया विवेचना में ऐसे डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं, जिनसे 12 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ लैंगिक हमले के गंभीर तथ्य सामने आए हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मुदित गुप्ता वीपीएन का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से अश्लील वीडियो और गंदे फोटो डाउनलोड करता था। इसके बाद उन्हें एडिट कर अपने मोबाइल में सुरक्षित रखता था।

 

महिलाओं-युवतियों के फोटो खींचकर एआई से करता था मॉर्फिंग
अश्लील फोटो और वीडियो के साथ पकड़ा गया घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता गंदी सामग्री देखने का बेहद आदी है। राह चलती या कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के फोटो खींचकर उनकी एआई से मॉर्फिंग करता था। उनके आपत्तिजनक फोटो बनाकर मोबाइल में सुरक्षित रख लेता था। ऐसे एक हजार से अधिक फोटो और वीडियो उसके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
 

आरोपी ने नौ महीने पहले पांच साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम किया। इसके छह वीडियो उसने बनाए। यह गूगल ड्राइव में सुरक्षित कर लिए थे। उसने सोचा भी नहीं था कि गूगल इसे पकड़ लेगा। गूगल की शिकायत के बाद अमेरिकी संस्था एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फोर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन) ने इसका सोर्स देखा।

यह मोबाइल भारत में इस्तेमाल हो रहा था। संस्था ने भारतीय गृह मंत्रालय को टिपलाइन भेजी। चार दिन पहले स्थानीय पुलिस को यह टिपलाइन मिली। पुलिस को आरोपी का पता लगाने में देर नहीं लगी। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जो फोटो मिले हैं, उनमें रिश्तेदारी की युवती के भी फोटो हैं।

बच्ची के परिजन से संपर्क करेगी पुलिस
पुलिस वीडियो के आधार पर बच्ची की पहचान कर रही है। उसके परिजन से भी पुलिस मिलेगी। उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है।

 

खुद को कमरे में बंद कर लेता था आरोपी
एसएसपी के अनुसार आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह अश्लील वीडियो देखने का बेहद आदी थी। रात 10 बजे के बाद वह कमरे में चला जाता था और इसे भीतर से लॉक कर लेता था। देर रात तक अश्लील फोटो की मॉर्फिंग करता रहता था।
विज्ञापन

आरोपी ने बच्ची का वीडियो गूगल ड्राइव में सेव किया था। उसके मोबाइल से एक हजार से अधिक वीडियो-फोटो भी मिले हैं। यह सभी राह चलती महिलाओं के हैं, जिनको मॉर्फ किया गया है। चार दिन पहले टिपलाइन में मामला आया। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।- डॉ. इलामारन जि., एसएसपी, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें