फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और पति का कत्ल: 'रामसेवक को भगवान के पास मैंने पहुंचा दिया, चार बजे...'; प्रेमी और पत्नी का ऑडियो

Wed, 11 Nov 2026 09:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

यूपी के एटा में एक और पति की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने महिला को फोन पर हत्या की जानकारी दी। आरोपी प्रेमी महिला से कह रहा है कि मैंने रामसेवक को भगवान के पास पहुंचा दिया है और तुम सुबह चार बजे ही बच्चे को साथ लेकर निकल जाना।
विज्ञापन
Etah Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव भदवास में अवैध संबंध के चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू से गला रेतने के बाद शव को हाईवे किनारे नाले में फेंक दिया। दिवाली से लापता 40 वर्षीय रामसेवक का शव मंगलवार को बरामद होने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के भाई भूप सिंह ने बताया कि रामसेवक दिल्ली में गाड़ी चलाता था और मॉडल टाउन इलाके में रहता था। साल 2008 में उसकी मुलाकात बिहार के बेगूसराय निवासी सीमा से हुई थी। सीमा का पति सनोज चौधरी रामसेवक के साथ ही काम करता था। इसी बीच सीमा और रामसेवक के बीच संबंध बन गए। 

दोनों ने वर्ष 2009 में हाथरस की अदालत में कोर्ट मैरिज कर ली। सीमा के पहले पति से तीन बच्चे थे, जो तलाक के बाद पति के पास ही रहते हैं। रामसेवक से शादी के बाद सीमा को एक बेटी और बेटा हुआ।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पति ने सीमा को आकाश के साथ रहने के लिए छोड़ दिया

इस बीच रामसेवक का रिश्ते का चाचा आकाश गांव से दिल्ली जाकर फल बेचने का काम करने लगा। इसी दौरान आकाश और सीमा के बीच संबंध बन गए। इसकी भनक लगने पर रामसेवक ने सीमा को आकाश के साथ रहने के लिए छोड़ दिया और खुद अपनी सास के साथ दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित हनुमान मंदिर (भामाशाह मार्केट) के पास झुग्गी में रहने लगा।

दिवाली का त्योहार मनाने के लिए रामसेवक 8 नवंबर की सुबह बच्चों के साथ गांव आया था। आकाश और सीमा भी गांव आए हुए थे। शाम करीब सात बजे रामसेवक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन भूप सिंह ने पिलुआ थाने में रामसेवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

 

नाले के पास खून से सना एक पत्थर भी मिला

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि भदुआ और भदवास के बीच हाईवे किनारे नाले में युवक का शव पड़ा है। शिनाख्त रामसेवक के रूप में हुई। गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। नाले के पास खून से सना एक पत्थर भी मिला। 

मृतक के भाई ने तहरीर में सीमा और आकाश पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पत्नी सीमा को हिरासत में ले लिया है जबकि आकाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गुमशुदा रामसेवक का शव मंगलवार को पुलिस ने हाईवे किनारे नाले से बरामद कर लिया है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा

रामसेवक को भगवान के पास मैंने पहुंचा दिया

एटा के गांव भदवास निवासी चालक की हत्या की वारदात के बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी प्रेमी महिला से कह रहा है कि मैंने रामसेवक को भगवान के पास पहुंचा दिया है और तुम सुबह चार बजे ही बच्चे को साथ लेकर निकल जाना।

 

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास निवासी रामसेवक की हत्या उसकी ही पत्नी सीमा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। शव तलाश कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर सीमा व एक उसके प्रेमी के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। 

मैं तेरा नाम नहीं लूंगा, तू मेरा मत लेना

उसमें कह रहा है कि किसी को बताना मत कि रामसेवक की हत्या हो गई है। कह देना कि वह शराब पीकर कहीं चला गया है। उस ऑडियो में सीमा का प्रेमी उससे कह रहा है कि मेरा नाम भी नहीं आना चाहिए। मैं तेरा नाम नहीं लूंगा, तू मेरा मत लेना।

 

तू मुझे चाहती है और मैं तुझे चाहता हूं

साथ ही यह कह रहा है कि अगर तू मुझे फंसाएगी तो अभी बता दे। पहले फंसाएगी या बाद में यह भी बता। प्रेमी कहता है कि बच्चे को उठाओ और सुबह चार बजे घर से निकल जाना। जब वह पूछती है कि रामसेवक कहां गया तो कहता है कि उसे तो मैंने भगवान के पास पहुंचा दिया। तू मुझे चाहती है और मैं तुझे चाहता हूं।
 

बाबू... मैंने जो कुछ किया है तेरी खातिर किया है। तूने बोला था कि हमारे बीच का कांटा रामसेवक हट जाएगा तो मैंने हटा दिया। रामसेवक दिल्ली जाता तो फिर नाटक करता। जो होना था वह हो गया तू बच्चे को ले और गांव के बाहर चकरोड पर मिल।

बच्चों के सामने लालन पालन का संकट

रामसेवर के दो बच्चे हैं। इनमें 12 साल का बेटी शिखा और 8 साल का बेटा आदित्य है। है। पिता के हत्या के बाद बच्चों के देखरेख का संकट पैदा हो गया है। बच्चों की देखभाल रामसेवक ही करते थे। अब मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे जेल भेजने की तैयारी है। गांव में बच्चों के चाचा ही रहते हैं। उन पर ही देखभाल का जिम्मा आ गया है।


 
विज्ञापन

सीसीटीवी में शराब खरीदते दिखा आरोपी

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रामसेवक की तलाश की। कई सीसीटीवी खंगाले। आकाश आठ नवंबर दिवाली की रात को गांव के पास ठेके से शराब खरीदते हुए दिख रहा है। उसके साथ रामसेवक भी था। इससे कुछ दूरी पर नाले के पास रामसेवक का शव मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें