औंछा। मैनपुरी-एटा रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है। इससे आए दिन बाइक सवार गिरकर बुरी तरह चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत के बावजूद इन गड्ढों को नहीं भरा गया है। गहरे गड्ढों को न भरा गया तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी है। क्षेत्र के हर्षित कुमार, मोहित, मान सिंह, देवेंद्र सिंह, अभिषेक, सतनेश कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज कुमार, गेंदालाल आदि ने गड्ढे न भरने से हादसे की आशंका जताई है।