फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिक्किम हादसे में एटा के लांस नायक भूपेंद्र सिंह हुए शहीद, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 24 Dec 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सिक्किम में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। शहीदों में लांस नायक भूपेंद्र सिंह भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
सिक्किम में सेना का वाहन हादसे का शिकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में हुए हादसे में एटा जिले के रहने वाले लांस नायक भूपेंद्र सिंह भी शहीद हुए हैं। लांस नायक के शहीद होने की खबर शुक्रवार शाम को जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। गांव सहित आसपास के लोग शहीद के घर पहुंचना शुरू हो गए।

विज्ञापन


सिक्किम में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा निवासी भूपेंद्र सिंह भी वाहन में सवार थे। यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ।

देर शाम परिवार को मिली सूचना 

सेना की ओर से जब शहीदों की अधिकृत सूची जारी की गई तो देरशाम सूचना गांव में पहुंची। लांस नायक भूपेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीम उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। 

ग्राम प्रधान के पति रामवीर ने बताया कि भूपेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह और बाबा वैजनाथ भी सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। 2017 में भूपेंद्र की शादी हुई थी। उनकी एक पुत्री है। 

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि अभी सेना की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। संभवत: रविवार को ही पार्थिव शरीर यहां भेजा जाएगा। सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें