फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात महीने से महिला लापता, ससुरालियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से सात महीने से महिला लापता है। महिला के मायके वालों ने ससुराली जनों पर महिला को गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला के ससुराली काफी समय से दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पिता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सहावर गेट के प्रताप नगर निवासी महाराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रेमलता की शादी 28 जून 2020 भिटौना निवासी चंद्र प्रकाश के साथ कराई थी। शादी के बाद से ही पति एवं अन्य ससुराली दहेज में सोने -चांदी के आभूषण और एक भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रेमलता का उत्पीड़न किया गया। उसने इस बात की सूचना मायके वालों को दी। कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने। प्रेमलता 18 मई से लापता है। महाराज सिंह ने महिला के पति चंद्र प्रकाश, ससुर पप्पू, सास रामवती, देवर आदित्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और महिला को गायब करने की तहरीर पुलिस की दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें