फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसाः भाजपा नेताओं के साथ चंदन के पिता से मिलने पहुंचे सांसद राजवीर

Sun, 04 Feb 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
चंदन के घर पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू शनिवार को कासगंज में हिंसा के दौरान मारे गए युवक चंदन के पिता सुशील गुप्ता से मिलने उनके घर पहुंचे। सांसद के साथ भाजपा नेता और अमांपुर विधायक भी थे। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को सुशील गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया। फिर भी एहतियातन उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

शनिवार को एटा और कासगंज के सांसद राजवीर सिंह, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंदु सोलंकी के साथ सुशील गुप्ता से मिलने पहुंचे। उन्होंने सुशील गुप्ता को सांत्वना दी और उनका हालचाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चंदन के पिता ने सांसद से कहा कि उनका बेटा तिरंगे की खातिर शहीद हुआ है। वह जिस सम्मान का हकदार है वह उसे मिलना चाहिए। सांसद ने कहा कि उनको पूरा न्याय दिलाया जाएगा। चंदन के हत्यारे बचेंगे नहीं। 

उनकी मांगों को वे स्वयं और तीनों विधायकों के अनुमोदन से एक फाइल तैयार करके मुख्यमंत्री को सौंपेगे। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें