फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में कोरोना से प्रधानाचार्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/कासगंज। कोविड 19 के संक्रमण से एटा में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य का बुुुधवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गर्ग ने प्रधानाचार्य के निधन की पुष्टि की है। वहीं एटा में बुधवार को पांच और कासगंज में छह कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या एटा में 2588 और कासगंज में 2023 हो गई है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित गांव हरचंदपुर कलां स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मूल रूप से फिरोजाबाद के निवासी थे और वर्तमान में आगरा में आवास बनाकर पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक तेज सिंह शाक्य ने बताया कि प्रधानाचार्य एक अप्रैल को तबियत खराब होने पर अवकाश लेकर आगरा स्थित घर चले गए थे। आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें लाभ न मिलने पर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। संवाद
एटा में में बुधवार को सकीट ब्लॉक के गांव नानकपुर क्वारवर निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला। जबकि सदर तहसील क्षेत्र के एक महिला कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके अलावा अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में असरौली गांव के दो बुजुर्ग व मिरहची में एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह का कहना है कि जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चार को होम आइसोलेट कराया गया है। जबकि एक महिला का उपचार कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

कासगंज में एंटीजन किट से जांच के दौरान शहर के मिशन चौराहा क्षेत्र में पिता पुत्र कोरोना संक्रमित मिले। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पिता को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि पुत्र को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। इसके अलावा न्यूमाधोपुरी चंदन नगर में एक युवक, ऑफिसर कॉलोनी में एक युवती, मोहल्ला मोहन मुरलीधर वकील गली में एक वृद्घ, मोहल्ला मोहन सुधीर हलवाई गली में एक महिला कोरोना संक्रमित निकली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनको होम आइसोलेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें