फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Accident: कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत; आक्रोशित लोगों ने लगा दिया जाम

Fri, 25 Aug 2023 05:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबिक उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव तिसार की पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर आगरा की ओर से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके  पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ये हादसा अवागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि हादसे में कुलदीप पुत्र महावीर निवासी तिसार की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि गांव का ही साथी रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर किया है। 

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम राम नयन और सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर मौक पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब दो घंटा तक जाम लगा रहा। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। शाम करीब 4.30 बजे दोनों अधिकारी ग्रामीण और परिजन को समझाने में कामयाब रहे, तब जाम खोला गया।
विज्ञापन


सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कार से हादसा हुआ है। एक यवक की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें