फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईपीएफओ का कार्यक्रम कल, मिलेंगे नियुक्त पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भविष्य निधि कर्मचारी संगठन रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, रोजगार क्षमता बढ़ाने और अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसका आयोजन 19 जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल में होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुक्त इंद्रजीत घोष ने बताया कि रोजगार क्षमता बढ़ाने और रोजगार सृजन आदि के लिए प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना चल रही है। इसको लेकर एक आयोजन किया जा रहा है। इसमें कर्मचारी, नियोक्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि व अन्य लोगों की भागीदारी रहेगी। इसमें नियोक्ता कर्मचारियों को नियुक्तपत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही सभी को प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें