फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दंपती के झगड़े में हस्तक्षेप करना पड़ा भारी...पर्यावरणविद का फोड़ दिया सिर, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 03 Nov 2025 11:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दंपती के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने पर पर्यावरणविद पर हमला कर दिया गया। सिर में चोट लगने से पर्यावरणविद घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक दंपती के झगड़े में पर्यावरणविद की पत्नी ने महिला का पक्ष ले लिया। इस खुन्नस में पति ने हमला कर पर्यावरणविद को घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानस नगर निवासी इंजीनियर उमेश शर्मा पर्यावरणविद हैं। वह ताज ट्रेपेजियम जोन के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि 15-20 दिन पहले कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुल्लू अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे थे। पत्नी किसी काम से उधर से गुजर रही थीं। उन्होंने वीरेंद्र गुप्ता को पत्नी के साथ मारपीट करते देखा तो विरोध किया। इस पर वीरेंद्र गुप्ता रंजिश मानने लगे।

पर्यावरणविद ने बताया कि सोमवार सुबह वह मानस नगर पार्क के पास टहल रहे थे। अचानक वीरेंद्र गुप्ता ने हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपी ने पत्थर फेंक कर मारे। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। आरोपी ने पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें