फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शहादत दिवस पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, आगरा आने वाले ध्यान दें...ये की गई व्यवस्था

Sat, 21 Jun 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 गुरुद्वारा गुरु का ताल पर दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरु तेग बहादुर साहिब के तीन साहिबजादों का शहादत शताब्दी समागम शनिवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर दो बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन





 

यातायात पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद की ओर से इस दौरान हाईवे पर मथुरा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गुजारा जाएगा। इसी तरह मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास होकर रोहता नहर से दिगनेर वाया इनर रिंग रोड होकर गुजारा जाएगा। फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड, रोहता नहर होकर निकाले जाएंगे।

 
विज्ञापन

जयपुर से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड से जाएंगे
हाथरस से आने वाले वाहनों को खंदौली से एत्मादपुर होकर गुजारा जाएगा। इसी तरह ग्वालियर से हाथरस की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर से डायवर्ट होंगे तो वहीं ग्वालियर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन दिगनेर पुलिया से वाया इनर रिंग रोड होकर निकलेंगे। इसी तरह जयपुर से आने वाले वाहनों को इनर रिंग रोड, एक्सप्रेस-वे से होकर गुजारा जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें