फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला की पिटाई की

Wed, 17 Jan 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला की पिटाई घर में घुसकर की गई। मामले में महिला ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर गांव के 6 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बताया गया कि 4 जनवरी की सुबह महिला घर में अकेली थी। उसका पति मजदूरी करने के लिए शहर गया था। महिला की पुत्री हैंडपंप से पानी भरने गई थी। वहां मौजूद शिवानी और शीतल ने उसकी पिटाई कर दी। महिला शिकायत करने के लिए आरोपियों के घर गई। महिला का आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपी शिवानी, शीतल, शीलादेवी, नीतू, पुष्पेंद्र व एक अन्य महिला घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई किए। मामले में महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें