फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर दो महिलाओं सहित चार को पीटा

Sun, 17 Mar 2024 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के गांव भिटौना में छह दिन पूर्व घर में घुसकर दो महिलाओं सहित चार लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


गांव की निवासी मोहिनी के घर में 12 मार्च गांव के ही राजेश, संतोष, कमला, विनोद, राजकुमारी घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर घर पर मौजूद मोहिनी की चाची सुमन की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। अपनी चाची को पिटता देख सुमन व उसके भाई चांदी लाल और बौबी बचाने के लिए आए ताे आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। चीखपुकार की आवाज सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मोहिनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि मारपीट के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें