फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला को पीटा, दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Jul 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। ताजपुर गांव निवासी राजेश्वरी 3 जुलाई की सुबह घर में अकेली थी। तभी गांव निवासी रामपाल और ममता उसके घर में घुस आए। साथ ही उसे गाली देने लगे। जब राजेश्वरी ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान जान बचाने के लिए राजेश्वरी ने चीख पुकार मचाया। उसकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने इस घटना की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। उसके द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। उसकी तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ पंत ने बताया कि आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें