फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पौधरोपण के बाद सुरक्षा भी सुनिश्चित हो

Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में बरगद की पौध रोपित की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 24 लाख 19 हजार 200 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। जिसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने ने कहा कि पौधारोपण के बाद उन्हें जीवित रखने के लिये उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार प्रत्येक गांव में ग्राम वन बनाया जाएगा। नगरीय निकाय क्षेत्रों में नंदन वन बनाए जाएंगे। पौधरोपण कराते समय जीओ टैगिंग अवश्य कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें