एसएन मेडिकल कालेज में दवाओं का स्टाक पूरा करने के लिए विभाध्यक्षों से डिमांड मांगी है। वहीं कार्डियोलॉजी मशीन को दुरुस्त कर दिया गया है। सोमवार से हार्ट रोगियों की जांच शुरू हो सकेगी। आर्डर के बाद सभी डिपार्टमेंट दवाएं सप्लाई होगी। रिकार्ड भी अपडेट होगा।
एसएन मेडिकल कालेज में औसतन 12 सौ मरीजों की ओपीडी है। इसमें मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, क्षय विभाग, सर्जरी विभाग के मरीज सर्वाधिक है। बीते साल मुख्यमंत्री से मरीजाें ने दवाआें की किल्लत की शिकायत की थी। डीएम ने प्राचार्य को दवाआें का पर्याप्त स्टाक करने के निर्देश दिए थे। औषधी भंडार से स्टाक का विवरण जुटाकर और दवाएं खरीदी जाएंगी। इसके लिए विभागाध्यक्षाें से एंटीबायोटिक, सीरप, इंजेक्शन के अलावा सर्जिकल सामान की डिमांड पूछी है। प्रमुख अधीक्षक डा. हिमांशु यादव ने बताया कि दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से एसएन में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगना शुरू हो जाएंगे। वहीं ढाई महीने से खराब पड़ी ईको कार्डियोलॉजी मशीन को सही करा दिया गया है। सोमवार से हार्ट रोगियों की जांच होगी।