कॉलोनियों में उन्हें सीवर लाइन को नालियों से जोड़ देने, घरों के कनेक्शन न करने की शिकायतें मिली थीं। जल निगम के चीफ इंजीनियर आर के पंकज से उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लें। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुशवाह को भी कारण बताओ नोटिस और चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
नगर निकायों को एक एकड़ में मियाबाकी वन बनाने के निर्देश दिए और जल निगम, पीडब्लूडी से काम करने पर लिखित में एनओसी लेने के कड़े निर्देश दिए, ऐसा न करने पर एफआईआर कराने व जुर्माना लगाने को कहा। बैठक में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
यह भी देखें-