फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या, मथुरा में ऐसे हाल में मिली लाश; बर्बरता ऐसी कि रूह कांप जाएगी

Sat, 18 Mar 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या कर शव मथुरा में फेंका गया। घरवालों ने उसकी शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गर्दन की हड्डी टूटने से छात्र की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर के पास एक खाली भूखंड में शुक्रवार को आगरा से लापता बीटेक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र की गर्दन पर भारी वस्तु से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया गया था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देना सामने आया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी रमन यादव (22) पुत्र अरविंद कुमार आगरा के खंदारी कैंपस में रहकर बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी चचेरी बहन भी यहीं रहकर पढ़ रही है। रमन 15 मार्च को पेपर देने नहीं गया तो बहन को चिंता हुई। कैंपस में चचेरे भाई के नहीं दिखने पर परिजन को पूरी जानकारी दी। परिजन भी तलाश में जुट गए और थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

शुक्रवार को छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर के पास एक खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के लिए जनपद के थानों और आसपास के जिलों में फोटो भेजा। इसी दौरान रमन की तलाश में जुटे परिजन भी मथुरा आ गए और शव की शिनाख्त की। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि रमन की हत्या गर्दन पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। आशंका है कि हत्या के बाद उसका शव भूखंड में फेंक दिया है। फिलहाल थाना न्यू आगरा में हत्या में मुकदमा तरमीम होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती से दोस्ती, प्यार और फिर...
विज्ञापन

 

गर्दन की हड्डी टूटने से हुई मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गर्दन की हड्डी टूटने से रमन की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजन ने आशंका जताई है कि रमन किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में था। उसकी शादी हो जाने के कारण उसे रास्ते से हटाया गया है। न्यू आगरा थाना में तीन दिन पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

मोबाइल से मैसेज डिलीट

15 मार्च को लापता होने से पहले रमन अपने मोबाइल के अलावा सभी सामान कमरे में छोड़ गया था। मोबाइल में जरूरी मैसेज आदि उसने डिलीट किए हैं। इसके बाद कैंपस से निकला तो फिर नहीं लौटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें