फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर छात्र की मौत, हादसा देख सहम गए राहगीर

Sun, 30 Sep 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में नेशनल हाईवे-2 स्थित सिकंदरा तिराहे पर इंजीनियर कॉलेज के दो छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। छात्र बाइक से घर आ रहे थे। हादसे के बाद बाइक सहित ट्रक में फंस गए। इसके बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका। 
विज्ञापन


ट्रक चालक छात्रों को 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों के पीछा करने पर चालक ने ट्रक रोका हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिकंदरा के शास्त्रीपुरम निवासी रवि कुशवाहा पुत्र नेकराम हिंदुस्तान कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार को वो कॉलेज से छात्र रजत चतुर्वेदी पुत्र एनके चतुर्वेदी और मंथन सिंह पुत्र यशपाल सिंह के साथ बाइक पर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा चौराहे पर हुआ हादसा

स्ट्रेचर पर मृतक छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि सिकंदरा तिराहे के पास मंथन को बाइक से उतारने के बाद बोदला रोड की तरफ जाने टर्न लेने वाले थे। बाइक रवि चला रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आते ट्रक ने चपेट में ले लिया। रवि ने हेलमेट पहन रखा था। 

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने ट्रक को नहीं रोका। लोगों ने शोर मचाया। 50 मीटर दूर चालक ट्रक को रोककर भाग गया। सूचना पर पुलिस आ गई। लोगों ने चालक को पीछा करके पकड़ लिया, उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

वहीं घायल रवि और रजत को नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर रवि को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा, जहां रवि को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर रवि के परिवार में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें