फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंजीनियर को समझाना पड़ा भारी, प्रोफेसर जीजा को चाकू लेकर दौड़ाया; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jun 2026 11:32 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

प्रोफेसर जीजा अपने भांजे के साथ अमित के घर उसे समझाने पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अमित ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर वह और उग्र हो गया। चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर ने अपने इंजीनियर साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि इंजीनियर ने चाकू लेकर उन्हें दौड़ा लिया और हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन


अरविंदपुरम निवासी प्रो. विश्वकांत गुप्ता ने बताया कि उनका साला अमित गुप्ता गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद से अपनी मां और दिव्यांग भाई की देखभाल नहीं कर रहा है। दोनों पिछले कई वर्षों से उनके या उनकी साली के घर रह रहे हैं। 6 जून को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने भांजे अमन गुप्ता के साथ अमित के घर उसे समझाने पहुंचे।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अमित ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर वह और उग्र हो गया। चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद थाना सिकंदरा पहुंचकर शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें