फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल: डेढ़ घंटे ताज तो एक घंटे तक खड़ी रही गतिमान एक्सप्रेस, यात्रियों के छूटे पसीने

Sun, 05 May 2024 07:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

रुनकता क्षेत्र में ताज और गतिमान एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रहीं। गर्मी में परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। काफी देर बाद दोनों गाड़ियों गंतव्य की ओर रवाना हुईं।
 
विज्ञापन
train demo, railways - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रुनकता में मालगाड़ी का इंजन फेल होने से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ताज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और गतिमान एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आगरा कैंट स्टेशन आ रही ताज एक्सप्रेस को मालगाड़ी की वजह से रुनकता के पास रोकना पड़ा। इसके कुछ ही देर बाद आई गतिमान एक्सप्रेस भी रोकनी पड़ी। जब डेढ़ घंटे तक ताज एक्सप्रेस को रवाना नहीं किया गया तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

उधर, गतिमान से आगरा जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। गतिमान एक घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची तो ताज को डेढ़ घंटे बाद रवाना किया जा सका। आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन फेल होने के कारण दो ट्रेनें विलंबित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें