ज्योंती। कस्बा में अधिशासी अधिकारी व नायब तहसीलदार ने बुधवार को पुलिसबल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 11 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कल्पना बाजपेयी व नायब तहसीलदार रवीश कुमार ने पंचायत कार्यालय से मेन चौराहा तक और मेन चौराहे से बैंक ऑफ इंडिया तक अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों ने गलियो में ही अतिक्रमण कर रखा था। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कई दुकानदारों ने अभियान चलता देख खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया उनसे 11 हजार की धनराशि वसूली गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा यदि दुबारा से अतिक्रमण किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ लिपिक सतीश बाबू, शिव कैलाश गुप्ता, वसंत शाक्य मौजूद रहे।