फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान टॉकीज,बोदला और रामबाग चौराहे से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
भगवान टॉकीज चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
आगरा। यातायात और थाना पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। भगवान टॉकीज, बोदला और रामबाग चौराहे से 50 मीटर की परिधि तक अतिक्रमण हटवाया गया। लाउडस्पीकर से दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार को सुगम यातायात योजना के तहत रामबाग, भगवान टॉकीज और बोदला चौराहा पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। चौराहे से 50 मीटर के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त घोषित किया गया है। पुलिस बल के साथ सभी ठेल-ढकेलों और वाहनों को हटाया गया। लाउडस्पीकर से भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रमुख चौराहों पर भी अभियान चलाया जाएगा। एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव, एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद, एसीपी हरीपर्वत अमीषा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें