ज्ञानगुदड़ी के निकट छबीलेवल्लभ प्राथमिक पाठशाला के निकट हो रहा अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नगर के बाजारों से होकर नहीं निकलेगी। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने यात्रा के लिए बाहरी रूट चार्ट तैयार किया है।
नगर के प्रमुख बाजार प्रताप बाजार, लोई बाजार, अनाज मंडी, रेतिया बाजार, पुराना बजाजा में जबरदस्त जाम लगा है। दुकानदारों का सामान के अलावा रेहड़ी, खोखा रखे हैं। वहीं, विद्युत विभाग ने मार्ग पर जगह-जगह पैनल बॉक्स लगाए हैं, इससे चौड़े बाजार और प्रमुख मार्ग सकरे हो गए हैं।
इस समस्या के चलते इस बार जगन्नाथ मंदिर से प्रति वर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा नगर के अंदर होकर नहीं निकलेगी। जगन्नाथ रथयात्रा चार जुलाई को नगर भ्रमण करेगी।