फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवालिक कॉलोनी के गेट पर अतिक्रमण, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के कैलाश रोड स्थित शिवालिक कॉलोनी के मुख्य द्वार पर पक्के अतिक्रमण और जलभराव से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। आरोप है कि कई बार लिखित शिकायत और टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की। निवासियों ने कहा कि गेट के दोनों तरफ पक्के अतिक्रमण से नाले बंद हो गए हैं। इसके चलते पानी कॉलोनी और सड़क पर भर रहा है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा पन्नी और कूड़ा डालने से नाले पूरी तरह चोक हैं, भयंकर बदबू आ रही है।
क्षेत्रीय निवासी हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक ट्रक ने रात में कॉलोनी का गेट तोड़ दिया था, जिसे बार-बार कहने पर भी ठीक नहीं कराया गया। नाले के किनारे मिट्टी पड़े होने से भी सड़क का पानी नाले में नहीं जा रहा है। इससे पूर्व 24 अगस्त को भी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं में हरेंद्र पाल सिंह, महेश चंद शर्मा, चंद्रपाल सिंह, गौरीशंकर, सत्यवीर चौहान आदि शामिल हैं। इस मामले में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि जांच कर समस्या को दूर कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें