फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश, पुलिस की गोली से हुआ घायल

Fri, 19 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को पकड़ा है। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार देर रात मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। पुलिस के अनुसार थाना महावन क्षेत्र में गोशाला तिराहा के पास मुठभेड़ हुई।

दलवीर पुत्र रूकमपाल निवासी विधिपुर जिला हाथरस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल बदमाश पर लूट और डकैती के 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में शामिल रहे सर्विलांस टीम प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि वह किसी वारदात की फिराक में था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें