पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को पकड़ा है। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार देर रात मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार थाना महावन क्षेत्र में गोशाला तिराहा के पास मुठभेड़ हुई।
दलवीर पुत्र रूकमपाल निवासी विधिपुर जिला हाथरस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल बदमाश पर लूट और डकैती के 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में शामिल रहे सर्विलांस टीम प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि वह किसी वारदात की फिराक में था।