कासगंज में पकड़े गए इनामी गैंगस्टर के आरोपी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 रुपये का इनामी व गैंगेस्टर के आरोपी कामरान निवासी गली मनौटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। वह दो वर्ष से फरार चल रहा था।
सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस को 25000 रुपये के इनामी गैंगेस्टर का आरोपी कामरान निवासी गली मनौटा के अलीगढ़ रोड पर भामों मोड़ पर होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली।
मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले। उन्होंने बताया कि कामरान दो वर्षों से फरार मदीना कालोनी भुजपुरा थाना सासनी गेट अलीगढ़ में रह रहा था।