फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलीगंज में मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद

Sat, 10 Oct 2026 08:19 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

यूपी के एटा के अलीगंज में मुठभेड़ हुई है। 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
Encounter in Aliganj - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज इलाके में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा और तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक और 2520 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे अलीगंज पुलिस नंगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एटा की ओर से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। 

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए कैल्ठा रोड की ओर भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों ईदगाह मार्ग से कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया।

 

सीओ के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान रामपाल उर्फ रामवीर और दूसरे की बिजेंद्र उर्फ बागड़ी के रूप में हुई है। दोनों कासगंज जिले के निवासी हैं। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां एएसपी श्वेताभ पांडेय ने पहुंचकर दोनों से पूछताछ भी की। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा और तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक और 2520 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें