फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के पास से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस से झगड़ता युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मस्जिद के पास कई लोगों ने खोखा रखकर अतिक्रमण कर लिया था। शुक्रवार को जब महिला दरोगा अतिक्रमण हटवाने पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया। शुक्रवार को मस्जिद कमेटी की ओर से अतिक्रमण की शिकायत एसडीएम रजनीकांत से की गई थी। इस पर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। महिला दरोगा मधु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह कब्जा हटवाने के लिए पहुंची, तो अतिक्रमणकारी विरोध पर उतारू हो गए, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली। विरोध करने पर अतिक्रमणकारियों को हड़काते हुए सबक सिखाने की बात कही तो सभी पीछे हो लिए। देखते ही देखते पुलिस ने मस्जिद के पास रखे करीब सात खोखा हटवा दिए गए। साथ ही दरोगा ने चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो अगली बार जुर्माना के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीडियो बनाने को लेकर हुई धक्का मुक्की
पुलिसकर्मी अतिक्रमण हटवा रहे थे तभी वहां मौजूद युवक कार्रवाई का विरोध करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उस पर ध्यान नहीं दिया तो वह वीडियो बनाने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। युवक और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई। बाद में अन्य लोगों के कहने पर पुलिसकर्मियों ने मोबाइल वापस कर दिया।
करहल में हटाया गया अतिक्रमण
करहल। नगर में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम रतन कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव ने पुलिस अमले के साथ दूसरे दिन भी नगर अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों ने सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान काटकर जुर्माना वसूला। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर पंचायत के अजमत, राजस्व विभाग से अवलेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें