फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण- अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन, पटियाली में चलाई जेसीबी

विज्ञापन
कासगंज पटियाली में स्वयं अतिक्रमण हटाते भवन स्वामी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने के लिए अब प्रशासन सख्त हो गया है। पटियाली में हर्जाना वसूलने के बाद भी भवन स्वामियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी चला दी। भवन टूटते ही भवन स्वामियों में खलबली मच गई। इस पर लोगाें ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से मोहलत मांगी। ऐसे में प्रशासन ने दो दिन का समय दिया है। वहीं फोरलेन के लिए नदरई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पटियाली से कासगंज के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम विश्व बैंक द्वारा कराया जा रहा है। विश्व बैंक के अधिकारियों ने चौड़ीकरण के लिए चिह्नित भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने को हर्जाना भी दे दिया। हालांकि हर्जाना लेने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे हैं। ऐसे में काम प्रभावित हो रहे हैं। इस पर शनिवार को विश्व बैंक की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पटियाली पहुंची। अतिक्रमण हटाने के जेसीबी के चलते ही भवन स्वामियों ने विरोध कर दिया। इसके बाद भवन स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय की मोहलत मांगी। एसडीएम शिव कुमार ने भवन स्वामियों को दो दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत देते हुए जेसीबी रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें