फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौडीकरण पटियाली में स्वयं तोडने लगे आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। जिले में पटियाली से सोरों तक 164 करोड़ की लागत से 35 किमी लंबा मार्ग चौड़ीकरण होना है। विश्वबैंक के माध्यम से हो रहे इस मार्ग के निर्माण में पटियाली, गंजडुंडवारा, सहावर, सोंरो कस्बे के अलावा गांव देहात के इलाके आ रहे हैं। इस मार्ग निर्माण के लिए विश्वबैंक के माध्यम से मुआवजा भी दिया जा रहा है। इसके चलते लोग खुद ही अपने आशियाने तोड़ने लगे हैं, लेकिन मायूसी है।
विज्ञापन

पटियाली में गंजडुडवारा अलीगंज मार्ग पर बड़ी संख्या में दुकान व मकान सड़क चौड़ीकरण में आ रहे हैं। कुछ लोगों ने लोकनिर्माण विभाग पर गलत निशान लगाने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही विश्वबैंक ने मुआवजा भी बांटा है। जिन लोगों ने मुआवजा ले लिया है उन्होंने अपने आशियाने स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया है। कसबे के अलीगंज रोड पर काफी संख्या में दुकानादारों ने स्वयं दुकानों व अशियानों में तोड़ फोड़ की। जबकि कुछ लोगों ने जेसीबी मंगाकर तोड़फोड़ कराई।
गंजडुंडवारा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सड़क चौड़ीकरण के स्थान पर बाईपास बनाए जाने की व्यापारियों की मांग का बोर्ड बैठक में समर्थन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संजीव महाजन ने की। चेयरमैन संजीव महाजन ने कहा की सड़क चौड़ीकरण से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। व्यापारियों के द्वारा बाईपास निर्माण की जो मांग उठाई जा रही है वह जायज है।
विज्ञापन

पालिका इस संबंध में जो भी संभव होगा व्यापारियों की मदद करेगी। लंबे समय तक व्यापार प्रभावित होने से व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर बाई पास की मांग की गई। इस दौरान सभासद शाहिद पॉपुलर, कृष्णकुमार सिंह, रामकुमार गुप्ता, महेश वाडेकर, मनोज, फहीम अख्तर, जफर, वसीम अख्तर,शहंशाह, इसराइल, रवि, भुवनेश, दिलीप, सज्जाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें