फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका की दुकानों में तोड़फोड़ के बाद भवन स्वामियों में खलबली

विज्ञापन
कासगंज के सोरों गेट चौराहे पर फोरलेन के लिए नगरपालिका के भवनों में हुई तोड़फोड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर में फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नगरपालिका भवन के बाहरी हिस्से में बनीं दो मंजिला दुकानों में तोड़फोड़ की जा रही है। सरकारी भवन में तोड़फोड़ देखकर निजी भवन स्वामियों में भी खलबली मची है। उन्हें डर है कि कहीं फोरलेन की जद में उनके मकान भी न जाएं। फोरलेन सड़क योजना के निर्माण में शहर के आबादी इलाके का अतिक्रमण बाधा बना हुआ है। क्योंकि लोक निर्माण विभाग ने कई संपत्तियों को अतिक्रमण रूप में चिह्नित किया है, लेकिन चिह्नित अतिक्रमण को भवन स्वामी अपनी संपत्ति बताकर बैनामा प्रस्तुत कर के विरोध दायर कर चुके हैं। शासन तक विरोध के स्वर पहुंच चुके हैं। लोक निर्माण मंत्री से कई बार भवन स्वामियों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर चुका है, लेकिन शासन स्तर से कोई भी दिशा निर्देश नहीं आए।
विज्ञापन

नगरपालिका की दुकानों के किराएदारों ने चिह्नित अतिक्रमण खुद हटाना शुरू करते हुए तोड़फोड़ की है। दो मंजिला इमारत में तोड़फोड़ होती देख अन्य भवनों के मालिकों की धड़कन बढ़ गई हैं। नगरपालिका चौराहे से सर्कुलर रोड की ओर भी काफी इलाके में निर्माणदायी कंपनी ने पटरियों पर सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। इससे तमाम भवन स्वामी पानी की टंकी की लाइनों को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने अपनी लाइन हटानी शुरू कर दी हैं। बुधवार को भी कई लोग लाइन सही कराते देखे गए। सोरों गेट मार्ग पर टेलीफोन केबलों को पाइप डालकर दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माणदायी कंपनी सोरों रोड पर कई जगह पुलिया आदि निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर रही है। गोरहा नहर पर भी पुल के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें