आगरा। ग्राम रोजगार सेवक शनिवार को कार्य बहिष्कार पर चले गए। उन्होंने मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सेवा सहित अन्य मांगों के लिए सभी ब्लॉक विकास खंड अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष मनमोहन चाहर ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर यह किया गया है। मुख्य मांगों में 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान शामिल हैं। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस हड़ताल से वीबी जीरामजी योजना प्रभावित होगी। इस योजना के तहत 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह चलना था। इसमें मजदूरों को फसल बोआई के समय काम बंद रहने की भरपाई की जानी थी।