फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विकासखंड क्षेत्रों में आज से लगेंगे रोजगार मेले

Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला समन्वयक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई जहीर आलम ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत समस्त विकासखंड स्तर परे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित तिथियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को विकासखंड सोरोंजी के डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र कमला हॉस्पिटल के सामने रोजगार मेला आयोजित होगा। 12 जनवरी को विकासखंड कासगंज के पीएमकेके प्रशिक्षण केंद्र, नगला पट्टी पर, 15 जनवरी को विकासखंड अमांपुर के कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र, टिकुरिया जारई रोड, नगला गुलरिया पर रोजगार मेला आयोजित होगा। 19 जनवरी को विकासखंड गंजडुंडवारा के राधे गेस्ट हाउस गांधी रोड पर, 22 जनवरी को विकास खंड पटियाली के राजकीय आईटीआई नवादा पटियाली पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 29 जनवरी को विकासखंड सिढ़पुरा के एसएन प्राइवेट आईटीआई वाजिदपुर तथा 31 जनवरी को विकास खंड परिसर सहावर में रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें