फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विकास खंडों में रोजगार मेले आज से

Sat, 10 Feb 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा किया जाएगा। जिनके लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि 10 फरवरी को विकास खंड कासगंज के पीएमके के प्रशिक्षण केंद्र, नगला पट्टी, 12 फरवरी को विकास खंड सोरों के डीडीयू जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पर, 13 फरवरी को विकास खंड पटियाली के पं. दीनदयाल टेक्नीकल इंस्टीट्यूट आईटीआई अलीगंज रोड पर, 15 फरवरी को विकास खंड गंजडुंडवारा के हर नरायन इंटर कॉलेज पर, 16 फरवरी को विकास खंड अमांपुर विकास खंड सभागार पर, 19 फरवरी को विकास खंड सहावर विकास खंड सभागार में रोजगार मेला लगेगा। 20 फरवरी को विकास खंड सिढ़पुरा के श्री दिनेश भैया प्रा. आईटीआई विकास नगर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर रोजगार मेले सुबह 10 बजे से सांय 04 बजे तक कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें