फ़िरोज़ाबाद। आसफाबाद लालपुर रोड पर बसे मोहल्ला किशन नगर निवासी 24 वर्षीय भारती के सामने 21 दिन का लॉकडाउन मुसीबत बना हुआ है। भारती के दो पुत्र है। बड़े पुत्र की उम्र छह साल, छोटा पुत्र चार साल का है। चार साल पूर्व पति महेश की मौत के बाद भारती ने बच्चों को पालने के लिए चूड़ी झलाई का काम शुरू कर दिया। जो इस समय बंद पड़ा हुआ है। काम बंद होने के बाद भारती दोनों बच्चों के साथ भाई सौरभ के यहां आकर रहने लगी है। सौरभ हलवाई के यहां नौकरी करते हैैं। सौरभ के भी दो बेटी एक बेटा है। ऐसे में सौरभ के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसी के पास घर का मकान तक नहीं है।