दुकान से सामान चोरी कर ले गए कर्मचारी
पता लगने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित एक बर्तन की दुकान से महंगा सामान लगातार कम हो रहा था। दुकानदार को पता चला कि उसकी कर्मचारी ही सामान चोरी कर रहे हैं। सबूत हाथ लगने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में करहल रोड दरीवा निवासी अंकुश कुमार आगरा रोड पर खानकाह के पास राम बर्तन भंडार की दुकान किए हुए हैं। बताया कि दुकान पर फैज उर्फ छोटू निवासी महमूद नगर, उमेश निवासी रूपपुर, प्रांशू कश्यप निवासी शिव नगर, खुशबू, जागृति, शिखा, रश्मि काम करते हैं। उक्त कर्मचारी काफी समय से दुकान से महंगा-महंगा सामान चोरी कर रहे थे। जब जानकारी हुई तो इन लोगों पर नजर रखने लगा। 26 नवंबर को की रात वह कुछ लोगों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। देखा कि गोपीनाथ अड्डा के पास छोटू उर्फ फैज अपने सहयोगी कनक के साथ चोरी का माल बोरे में रख कर ले जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।