फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गबन के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए राह तलाश रहे कर्मचारी

Mon, 09 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गबन के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए राह तलाश रहे कर्मचारी
विज्ञापन

- खाताधारकों से कर रहे संपर्क, न्यायालय की ले रहे शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के डाकघरों में हुए गबन के मामलों में अब दोषी कर्मचारी कार्रवाई से बचने की राह तलाश रहे हैं। कोई खाताधारकों से संपर्क कर रुपये लौटाने का आश्वासन दे रहा है तो वहीं कोई न्यायालय से राहत पाने के लिए तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ खाताधारक अपने रुपयों के लिए परेशान हैं, लेकिन रुपयों के लिए उन्हें अभी एक बड़ी जंग लड़ना बाकी है।
प्रधान डाकघर मैनपुरी और शाखा डाकघर अंगौथा में खाताधारकों की मेहनत की कमाई पर डाका डाला गया। खुद कर्मचारियों ने ही खातों से रुपये निकालकर उनका गबन कर लिया। अब मामला खुलने के बाद डाक विभाग जांच कर रहा है। प्रधान डाकघर के गबन के मामले में डाक सहायक जीवन शाक्य को प्रथम दृष्टया दोषी पाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं शाखा डाकघर अंगौथा के डाकपाल ओमप्रकाश पर निलंबन की कार्रवाई के साथ ही एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब दोनों ही दोषी कर्मचारी खुद को बचाने की जुगत बैठाने में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। वहीं दूसरी और जीवन शाक्य द्वारा खाताधारकों से संपर्क किया जा रहा है। उनसे शिकायत वापस लेने के साथ ही जांच में उसके पक्ष में बयान देने की बात कही जा रही है।
इसके एवज में खाते से गबन किए गए रुपयों की लौटाने की पेशकश की गई है। कुछ जगह इस शर्त पर बात बन भी गई है, लेकिन फिर से धोखा हो जाने के डर से कुछ खाताधारक इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने साधी चुप्पी
डाकघरों में इतनी बड़ा गबन सामने आने के बाद लोगों का भरोसा डाकघर से उठ गया है। ऐसे में खाताधारक डाकघरों में पहुंचकर अधिकारियों से सवाल जवाब कर रहे हैं। ऐसे में अब डाकघर के अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई किए जाने की बात कहकर अधिकारी पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें