फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौर्य जागरण यात्रा में गूंजते रहे जयश्री राम के नारे

Mon, 09 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य जागरण यात्रा में गूंजते रहे जयश्री राम के नारे
विज्ञापन


मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले मैनपुरी पहुंची शौर्य जागरण यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। युवाओं की टोली रास्ते भर जयश्री राम के जयकारे लगाती रही।
विज्ञापन


जिले की सीमा में पहुंचते ही घिरोर में फिरोजाबाद बार्डर पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया। घिरोर में प्रमुख मार्ग से होती हुई शौर्य जागरण यात्रा मैनपुरी के लिए रवाना हुई। मैनपुरी में सिंधिया तिराहे पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया। विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान की अगुवाई में विहिप कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर सड़कों पर निकले। सिंधिया तिराहा, जीआईसी मैदान, आगरा रोड पुलिस चौकी, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, ईशन नदी पुल होती हुई कुरावली रोड स्थित मैरिज होम में पहुंची। रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा करके शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया गया। मैरिज होम में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ शौर्य जागरण यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें