फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शिक्षा विभाग के कार्यालय में शराब पार्टी, कर्मचारियों ने छलकाए जाम, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Sun, 31 Jul 2022 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एबीएसए ने लेखागार और कंप्यूटर ऑपरेटर को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है। उन्होंने कहा कि जवाब नहीं देने पर निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेज पर रखे शराब से भरे ग्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शिक्षा विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों ने शराब पार्टी की। मामला हाथवंत एबीएसए कार्यालय का है। यहां कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बीएसए ने हाथवंत ब्लाक के एबीएसए को मामले की जांच सौंपी है। एबीएसए ने लेखागार और कंप्यूटर ऑपरेटर को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है। जवाब नहीं देने पर निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को वायरल हुए वीडियो में एक मेज पर शराब से भरे तीन गिलास और नमकीन के पाउच रखे दिखाई दे रहे हैं। जबकि दो कर्मचारी सामने बैठे हैं। शराब पार्टी का वीडियो बनाने वाला व्यक्ति एक कर्मचारी से कह रहा है कि तेरी ही वीडियो बनाऊंगा। कर्मचारी अभद्र भाषा बोलते हुए उसके हाथ मारता नजर आ रहा है। 

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय में शराब पीना गलत है। वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। बीएसए को जांच सौंपी है, रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एबीएसए सरोज कुमार सनोज ने बताया कि वीडियो चार माह पूर्व का बताया जा रहा है। लेखागार आनंद और कंप्यूटर आपरेटर सुषांत कुमार को नोटिस देकर जवाब मांगा है। एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर बीएसए को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें