फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि को लेकर जारी शासनादेश की कर्मचारियों ने जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। कोविड सहायता प्रोत्साहन राशि के लिए जारी शासनोदश का विरोध किया। कई स्थानों पर शासनादेश की प्रतियां जलाईं गईं। कर्मचारियों का कहना था कि सभी को प्रोत्साहन राशि व अन्य मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शासन ने कोविड 19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दिए जाने का शासनादेश जारी किया है। इसमें कोविड लेवल वन, टू और थ्री में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ही पात्र माना गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय सचिव शिवमंगल सिंह का कहना था कि चिकित्सा कर्मी डीए फ्रीज होने और 16 भत्ते समाप्त किए जाने के बाद भी काम कर रहे थे।
जब शासनादेश जारी किया तो केवल कोविड अस्पताल के कर्मचारियों को ही पात्र माना गया। जबकि अधिक दिक्कतें तो इमरजेंसी और ओपीडी में हैं। यहां तो बिना जांच के मरीजों को उपचार दिया जाता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी। कुरावली और तखरऊ में आदेश की प्रतियां जलाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें