फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई व्यवस्था के नए टेंडर से कर्मचारी आक्रोशित, बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एक ही कंपनी को घर से कचरा उठाने, ट्रांसफर स्टेशन से कुबेरपुर लैंडफिल साइट ले जाने के टेंडर निकालने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी आक्रोशित हैं। लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि नगर निगम ने सफाई व्यवस्था के लिए नया टेंडर निकाला है। कर्मचारी यूनियनों की आपत्तियों पर 16 नवंबर को शाम चार बजे नगर निगम परिसर स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक होगी। इसमें सभी सफाई कर्मचारी यूनियन संघों के पदाधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में सफाई व्यवस्था के लिए आमंत्रित निविदा से जुड़े विषयों पर कर्मचारियों की ओर से उठाए गए बिंदुओं को सुना जाएगा और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। वहीं यह तय हुआ है कि नगर निगम में सेवा प्रदाता की ओर से नियोजित सफाई कर्मचारियों, ड्राइवरों, क्लीनरों और प्रकाश विभाग के लाइनमैन, हेल्परों को सप्ताह में एक दिन अवकाश मिलेगा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर बाबू चंचल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से इसे जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें