फिरोजाबाद। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में अवर अभियंता सर्वेंद्र यादव ने ग्राम मडई व रुधिनी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 163 घरेलू विद्युत कनेक्शनों को काट दिया। पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही 18 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना सूचना के जुड़े मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई है।
एासडीओ ने बताया कि गांव माढ़ई के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र सहित 9 लोगों ने अपने मीटर को बाईपास करके अनाधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करने के लिए सभी के प्रति विद्युत चोरी में प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज कराई गई है। ग्राम बहादुरपुर बडेसरा में 57 घरेलू उपभोक्ताओं पर 11.26 लाख रुपये बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन को अस्थायी रूप से विच्छेद किया। गांव गुड़िया की कोर कारी खेड़ा में 50 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। अवर अभियंता देवेंद्र कुमार ने गांव से सोतरा किसराहों में 56 घरेलू उपभोक्ताओं पर कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।